Entertainment news in hindi
मनोरंजन की ख़बरें हिंदी में (Entertainment News Hindi) – यहाँ पर आपको मिलेगा ताजा और ब्रेकिंग मनोरंजन की खबरों का पूरा विश्लेषण केवल दैनिक खबर लाइव पर | यदि आप हिंदी पाठक है और मनोरंजन की खबरों में रूचि रखते है तो आप बिलकुल सही जगह पर है | मनोरंजन की ताजा खबरो के आलावा यहाँ पर आप राजनीतिक समाचार , खेल समाचार और धर्म-आस्था से जुडी खबरे भी पढ़ सकते है |
Share this Post to earn Money ( Upto ₹100 per 1000 Views )
सोशल मीडिय पोस्ट पर छलका आलिया भट्ट का दर्द, बोली-‘ये दिल तोड़ने वाला’
Alia Bhatt: सोशल मीडिया पर आजकल एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक पालतू कुत्ते को बेरहमी से पीटा जा रहा है। जिस पर सबने दु:ख जताया था। अब इस वीडियो पर आलिया भट्ट ने भी रिएक्ट किया है। पालतू कुत्ते की पिटाई वाले मामले में दो आरोपीयों को ठाणे पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। जो कि अब पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गए हैं।
इंस्टाग्राम पर व्यक्त किया दु:ख
दरअसल आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पालतू कुत्ते की पिटाई करने वाले आरोपियों के फरार होने की खबर को शेयर किया करते हुए लिखा कि, ‘ये दिल तोड़ने वाला है।’ आलिया ने जो पोस्ट शेयर किया है।
वैसा यह पहली बार नहीं है जब किसी सेलिब्रिटी ने जानवार के प्रति हो रहे अभद्र बर्ताव के खिलाफ आवाज उठाई हो। आलिया ही नहीं कई स्टार इससे पहले भी ऐसे मामलों पर आवाज उठाते आए हैं।
पालतू कुत्ते को बेरहमी से पीटा
बता दें कि पिछले हफ्ते सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था जिसमें ठाणे में जानवरों के क्लिनिक के दो स्टाफ पालतू कुत्ते को बेरहमी से पीटते दिखाई दिए थे।
यह है पूरा मामला
पालतू कुत्ते की पिटाई का ये मामला ठाणे के मानपाड़ा का है और ये सारी वारदात क्लिनिक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। खबरों की माने तो पुलिस ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत, 19 साल के मयूर माइकल जाधव और प्रशांत गायकवाड़ के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
आलिया भट्ट का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट बहुत जल्द अपनी वेब सीरीज ‘पॉचर’ को लॉन्च करने वाली हैं। उनके साथ सीरीज में रोशन मैथ्यूज, निमिषा सजयन और दिब्येंदु भट्टाचार्य भी अहम किरदार में नजर आएंगे। आलिया के पास पाइपलाइन में ‘जिगरा’, रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ और कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ ‘जी ले जरा’ जैसे प्रोजेक्ट्स भी हैं।